क्लाइमेक्स में मरकर भी फिल्म को सुपरहिट करा गए ये एक्टर्स, देखिए किन-किन के नाम हैं शामिल

ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों के क्लाइमेक्स में होता ये है कि जो हीरो होता है वो विलेन को मारता है और फिल्म हैप्पी नोड पर खत्म हो जाती है। वहीं कई ऐसी फिल्में भी बनी है जिसके क्लाइमेक्स में हीरो की ही मौत हो जाती है। लेकिन फिल्म का नायक मरकर उस फिल्म को हिट करा जाता है। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ चर्चित मूवीज पर एक नजर:

Goliyon Ki Rasleela- Ram Leela: संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला- रामलीला में लीड रोल प्ले करने वाले रणवीर सिंह और दीपिका दोनों क्लाइमेक्स में मर जाते हैं। दोनों के निधन ने फैंस को उदास तो बहुत किया लेकिन फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।

Kai Po Che: फिल्म काई पो चे सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म थी। फिल्म के क्लाइमेक्स में उनकी मौत हो जाती है। ये फिल्म भी सुपरहिट हुई थी।

Dirty Picture: फिल्म डर्टी पिक्चर में विद्या बालन लीड रोल में थीं। इस फिल्म के अंत में वह मर जाती हैं और फिल्म भी ब्लॉकबस्टर होती है। इस फिल्म को नेशनल अवार्ड मिला था।

Kal Ho Na Ho: फिल्म कल हो ना हो में राहुल नाम का लीड किरदार निभा रहे शाहरुख खान का क्लाइमेक्स में निधन हो जाता है। ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Rang De Basanti: रंग दे बसंती में भी आमिर खान समेत फिल्म के सभी लीड एक्टर्स का क्लाइमेक्स में निधन हो जाता है। इस फिल्म को भी लोगों ने सुपरहिट बना दिया था।

Raanjhna: फिल्म रांझणा में कुंदन का मेन रोल निभाने वाले धनुष क्लाइमेक्स में मरकर फिल्म को हिट करा जाते हैं।

Agneepath: करण जौहर की फिल्म अग्निपथ के क्लाइमेक्स में विजय बने रितिक का निधन हो जाता है। ऊपर की सभी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी सुपरहिट हुई थी।
Comments
Post a Comment