इन फिल्मों के सीक्वल में लीड एक्टर बदलना मेकर्स को पड़ा भारी, बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया जादू

Actors replaced in Sequels: पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में फिल्मों के सीक्वल्स पर फोकस किया गया है। इस साल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल आया था। फिल्म का नाम रखा गया- भूल भुलैया 2। फिल्म में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) को लीड रोल मिला था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। हालांकि कई फिल्मों के सीक्वल्स से लीड एक्टर चेंज करने से मेकर्स को करोड़ों का चूना लग गया था। आइए डालते हैं उन फिल्मों के फ्लॉप सीक्वल्स पर एक नजर जिनमें लीड एक्टर बदल दिये गए थे:

Jolly LLB 2: फिल्म जॉली एलएलबी में अरशद वारसी लीड रोल में थे। फिल्म के सीक्वल जॉली एलएलबी 2 में लीड रोल में अक्षय कुमार ने अरशद को रिप्लेस कर दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई थी जो पहले भाग ने दिखाया था।

Welcome Back: फिल्म वेलकम बैक अक्षय कुमार की सुपरहिट मूवी वेलकम की सीक्वल थी। वेलकम बैक में अक्षय की जगह जॉन अब्राहम को कास्ट करना मेकर्स को भारी पड़ा। फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

Tere Bin Laden: तेरे बिन लादेन में अली जाफर लीड रोल में थे। उसके सीक्वल तेरे बिन लादेन- डेड ऑर अलाइव में अली की जगह मनीष पॉल को लीड रोल मिला और फिल्म फ्लॉप हो गई।

Murder 3: मर्डर 2 के सीक्वल मर्डर 3 में इमरान हाशमी की जगह रणदीप हुड्डा को कास्ट किया गया। मर्डर 3 फ्लॉप हो गई थी।

Once Upon A Time In Mumbai Dobra: वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले किया था इमरान हाशमी ने। वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा में उनकी जगह अक्षय कुमार को दाऊद के रोल में कास्ट कर लिया गया। फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी।

Bob Biswas: कहानी के सीक्वल बॉब बिस्वास में शाश्वत चटर्जी की जगह अभिषेक बच्चन को कास्ट किया गया। यह फिल्म भी फ्लॉप हो गई थी।
Comments
Post a Comment